Monera kingdom – मोनेरा जगत

Monera kingdom – मोनेरा जगत

monera kingdom
Monera kingdom Questions

 

Monera kingdom – मोनेरा जगत से संबंधित प्रश्न ! जीव विज्ञान को मुख्य रूप से पांच भागो में विभक्त किया गया है मोनेरा, प्रॉटिस्टा, एनिमीलिया, प्लाण्टी व फंजाई !
आज इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान के मोनेरा किंगडम (मोनेरा जगत) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं !

इस पोस्ट में आपको 25 से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें !

Monera kingdom – मोनेरा जगत

 

1. व्हिटैकर की पाँच जगत प्रणाली को कोनसे दो भागों में बाँटा गया है ?
Ans – यूकैरियोट्स और प्रोकैरियोट्स

2. यूकैरियोट्स के अन्दर कौनसे जगत रखे गए थे ?
Ans – प्रोटिस्टा, प्लाण्टी, फंजाई और एनिमीलिया

3. प्रोकैरियोट्स के अंदर रखा गया था ?
Ans – मोनेरा जगत

4. मोनेरा जगत को कितने भागों में बाँटा गया है ?
Ans – दो (आर्किबैक्टीरिया और युबैक्टीरिया)

5. सारे जीवाणु किसके अंतर्गत आते है ?
Ans – मोनेरा जगत में

6. मोनेरा जगत (प्रोकैरियोट्स) के युबैक्टीरिया को फिर से कितने भागों में बाँटा गया है ?
Ans – दो भाग (बैक्टीरिया और साइनोबैक्टिरिया)

7. मोनेरा जगत के सबसे प्राचीन प्रोकैरियोटिक जीवों का समूह है ?
Ans – आर्किबैक्टीरिया

8. माइकोप्लाज्मा, रिकेट्सिया एवं एक्टीनोमाइसिटीज है ?
Ans – मोनेरा जगत के प्रोकैरियोट्स

9. आर्किबैक्टीरिया कितने प्रकार के होते है ?
Ans – तीन प्रकार के (मीथेनोजन्स, हैलोफाइल्स और थर्मोएसिडोफिल्स)

10. मीथेन उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया है?
Ans – मीथेनोजन्स

वर्गिकी से सम्बन्धित 30 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –

11. उच्च लवण सांद्रता वाले वातावरण में पाए जाते है ?
Ans – हैलोफाइल्स

12. अतयधिक अम्लीय एवं उच्च तापमान में पाए जाने वाले बैक्टीरिया है ?
Ans – थर्मोएसिडोफिल्स

13. आकार के आधार पर बैक्टीरिया को कितने भागों में बाँटा गया है ?
Ans – चार भागों मे

14. आकार के आधार पर बैक्टीरिया के प्रकार हैं ?
Ans – 1. कॉकस (गोलाकार) 2. बैसिलस (छड़ाकार) 3. विब्रियम (कोमा आकार वाले) 4.                 स्पाइरिलम (सर्पिलाकार)

15. मोनेरा जगत के बैक्टीरिया की कोशिका भीति बनी होती है ?
Ans – पेप्टिडोग्लाइकेन की

16. बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति के अंदर पायी जाने वाली सरंचना है ?
Ans – प्लाज़्मा झिल्ली, मिजोसोम, न्यूक्लियोइड, कोशिका द्रव्य

17. बैक्टीरिया में कितनी विधियों से प्रजनन होता है ?
Ans – तीन विधियों से

18. बैक्टीरिया की तीन प्रजनन विधियाँ हैं ?
Ans – द्विखंडन, बीजाणुजनन और लैंगिक जनन

19. मोनेरा जगत के सभी जीवों में सबसे सूक्ष्मतम जीव है ?
Ans – माइकोप्लाज़्मा (प्रोकैरियोट्स)

20. माइकोप्लाज़्मा को यह भी कहा जाता है ?
Ans – मॉलीक्यूट्स

21. माइकोप्लाज़्मा के आकार परास होती है ?
Ans – 0.1-0.15 माइक्रोन मीटर

22. माइकोप्लाज्मा की विशेषता है ?
Ans – 1. कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है 2. बिना ऑक्सीजन के रह सकते है

23. बैक्टीरिया जीवाणु में पोषण कितनी तरह से होता है ?
Ans – दो (स्वपोषण और विषम पोषण)

24. साइनोबैक्टीरिया को कहा जाता है ?
Ans – नील-हरित शैवाल

25. खेतों में फसलों के सुधार के लिए प्रयुक्त होता है ?
Ans – साइनोबैक्टीरिया

26. साइनोबैक्टीरिया का कार्य है ?
Ans – नाइट्रोजन स्थिरीकरण

BEST OF LUCK

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!