Kingdom Protista – जगत प्रोटिस्टा

Kingdom Protista  – जगत प्रोटिस्टा

Kingdom protista
                                     Kingdom Protista

Kingdom Protista – जगत प्रोटिस्टा से संबंधित प्रश्नोत्तर ! जीव एवं पादप विज्ञान को मुख्य रूप से पांच भागो में विभक्त किया गया है – मोनेरा, प्रॉटिस्टा, एनिमीलिया, प्लाण्टी व फंजाई ! आज इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान के किंगडम प्रोटिस्टा (जगत प्रोटिस्टा) से संबंधित प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! इस पोस्ट में आपको 30 से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें !

Kingdom Protista  – जगत प्रोटिस्टा

 

1. सभी एक कोशिकीय यूकैरियोटिक जीव रखे गये हैं ?
Ans – प्रोटिस्टा जगत में

2. प्रोटिस्टा जगत में शामिल है ?
Ans – क्राइसोफाइट्स, डाइनोफ्लैजिलेट्स, युग्लीनॉइड्स, स्लाइम मोल्डस और प्रोटोजोआ

3. प्रोटिस्टा जगत को मुख्य रूप से कितने समूह में बांटा गया है ?
Ans – तीन समूहों में

4. प्रोटिस्टा जगत के तीन समूह हैं ?
Ans – प्रकाश संश्लेषी प्रोटीस्ट्स, उपभोक्ता-अपघटक प्रोटीस्ट्स,  प्रोटोजोअन प्रोटीस्ट्स

5. प्रकाश संश्लेषी प्रोटीस्ट्स में आते है ?
Ans – क्राइसोफाइट्स, डाइनोफ्लैजिलेट्स, युग्लीनॉइड्स

6. उपभोक्ता-अपघटक प्रोटीस्ट्स में आते है ?
Ans – स्लाइम मोल्डस

7. प्रोटोजोअन प्रोटीस्ट्स में आते है ?
Ans – प्रोटोजोआ

8. जगत प्रोटिस्टा जीव प्राथमिक रूप से होते है ?
Ans – जलीय

9. क्राइसोफाइट्स के अंदर आते हैं ?
Ans – सुनहरे शैवाल और डायटम्स

10. समुद्र में पाये जाने वाले एवं प्रकाश संश्लेषी होते हैं ?
Ans – डाइनोफ्लैजिलेट्स

किंगडम मोनेरा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –

11. डाइनोफ्लैजिलेट्स की कोशिका में पाया जाता है ?
Ans – सेल्यूलोज

12. स्वच्छ जल एवं नम मिट्टी में पाये जाते है ?
Ans – युग्लीनॉइड्स

13. युग्लीनॉइड्स में कोशिका भित्ति की जगह क्या पाया जाता है ?
Ans – प्रोटीन की बनी एक परत

14. युग्लीनॉइड्स में प्रोटीन की बनी इस परत को कहा जाता है ?
Ans – पैलीकल

15. युग्लीनॉइड्स के उदाहरण है ?
Ans – युग्लीना, फैकस, युट्रेपशिया

16. पादप एवं जंतु दोनों के रूप में पाया जाता है ?
Ans – युग्लीना (पादप-जन्तु)

17. स्लाइम मोल्डस को कहा जाता है ?
Ans – अपवंक कवक (फंगस जीव)

18. स्लाइम मोल्डस जीव पाये जाते है ?
Ans – नम एवं अँधेरे स्थानों में

19. प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनेक वर्षों तक अस्तित्व में रह सकते है ?
Ans – स्लाइम मोल्डस जीव

20. जंतु और कवक दोनों के लक्षण किसमे पाए जाते है ?
Ans – स्लाइम मोल्डस में

वर्गीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –

21. स्लाइम मोल्डस कौनसे दो वर्गों में पाये जाते है ?
Ans – कोशिकीय और अकोशिकीय

22. स्लाइम मोल्डस में किस प्रकार का प्रजनन पाया जाता है ?
Ans – लैंगिक एवं अलैंगिक दोनों

23. अकोशिकीय स्लाइम मोल्डस जीव है ?
Ans – फाइसेरम, डिक्टिडियम

24. कोशिकीय स्लाइम मोल्डस है ?
Ans – डिक्टियोस्टेलियम

25. प्रोटोजोआ पाए जाते है ?
Ans – जलीय एवं स्थलीय दोनों में

26. सभी प्रोटोजोआ होते है ?
Ans – परपोषी

27. प्रोटोजोआ कितने समूहों में पाया जाता है ?
Ans – चार समूहों में

28. प्रोटोजोआ के चार समूह कौनसे है ?
Ans – मीबॉयड प्रोटोजोआ, फ्लैजिलायुक्त प्रोटोजोआ, सिलियायुक्त  प्रोटोजोआ, स्पोरोजोआ

29. अमीबोइड प्रोटोजोआ का उदाहरण है ?
Ans – एन्टअमिबा

30. फ्लैजिलायुक्त प्रोटोजोआ का उदाहरण है ?
Ans – ट्रिपैनोसोमा

31. सिलियायुक्त प्रोटोज़ोआ का उदाहरण है ?
Ans – पैरोमिशियम

32. स्पोरोजोआ प्रोटोजोआ का उदाहरण है ?
Ans – प्लाज्मोडियम 

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!