Gravitational force | गुरुत्वाकर्षण बल

F Gravitational force | गुरुत्वाकर्षण बल

gravitational force in hindi
Gravitational force in hindi

 

Gravitational force – गुरुत्वाकर्षण बल से संबंधित प्रश्न ! गुरुत्वाकर्षण (gravity) से संबंधित कुछ पॉइंट – गुरुत्वीय बल, गुरुत्वीय त्वरण, गुरुत्वीय नियतांक आदि के बारे में इस पोस्ट में आसान भाषा में बताया गया है ! Gravitational force के बारे में बहुत सारे तथ्य नीचे दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अनेक बार पूछे जा चुके हैं ! आप इन सभी तथ्यों को एक बार जरूर पढ़ें ! 
नोट :- इसकी pdf File Download करने के लिए लिंक पोस्ट के अंत में दिया गया है !

मानव श्वसन तंत्र से संबंधित 

भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण MCQ

 Gravitational force | गुरुत्वाकर्षण बल

 

गुरुत्वाकर्षण बल क्या है 

ब्रह्माण्ड में कोई भी दो पिंड (जिसका कोई द्रव्यमान हो) के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है इस आकर्षण बल को ही गुरुत्वाकर्षण बल कहा जाता है !

 गुरुत्वाकर्षण बल किन्हीं दो पिण्डों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के व्युत्क्रमनुपाती होता है !

यह बल जो दो वस्तुओं के बीच उनके केन्द्रों को मिलाने वाली रेखा की दिशा में लगता है !

पृथ्वी पर सभी (छोटी-मोटी) वस्तुओं के बीच लगने वाला बल आकर्षण बल है

गुरुत्वाकर्षण वह बल है जो ग्रहों की गति के कारण सूर्य उन पर लगाता है यह न्यूटन ने बतलाया था

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम न्यूटन ने दिया था 

जब भी कोई वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है तो उस पर त्वरण कार्य करता है

पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण ही त्वरण उत्पन्न होता है

चंद्रमा का आकर्षण बल पृथ्वी की अपेक्षा कम है क्योंकि –
Ans – चंद्रमा का द्रव्यमान कम है 

पृथ्वी ओर सूर्य के बीच की दूरी बढ़ने से गुरुत्वाकर्षण का मान –
Ans – कम हो जाएगा 

गुरुत्वाकर्षण बल को ज्ञात करने का सूत्र क्या है 
Ans – F = G x m1 x m2 / r^2 

गुरुत्वाकर्षण बल का दैनिक जीवन में महत्व 

यह हमें पृथ्वी से बांधे रखता है !
पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति इसी बल के कारण है 
सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति इसी बल के कारण है 
वस्तुओं का वजन एवं वस्तु का एक जगह स्थिर रहना 
पेड़ों से फलों का गिरना, पृथ्वी पर चलना गुरुत्वाकर्षण बल के उदाहरण हैं 

गुरुत्वीय नियतांक

सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक को किससे व्यक्त किया जाता है ?
Ans – G

गुरुत्वीय नियतांक (G) का SI मात्रक है
Ans – Nm^2.Kg^2

गुरुत्वीय नियतांक की विमा क्या है
Ans – M^-1L^3T^-2

गुरुत्वीय नियतांक का मान क्या है ?
Ans – 6.673 x 10^-11 Nm^2.Kg^2

गुरुत्वीय नियतांक ज्ञात करने का सूत्र है 
Ans – G = Fd^2 / M x m

CISF Previous Year Science MCQ

गुरुत्वीय त्वरण 

पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण वस्तु में एक त्वरण उत्पन्न हो जाता है जिसे गुरुत्वीय त्वरण कहा जाता है 

गुरुत्वीय त्वरण का मान, गुरुत्वाकर्षण नियंताक (G), पृथ्वी के द्रव्यमान (m) व पृथ्वी की त्रिज्या (r) पर निर्भर करता है

गुरुत्वीय त्वरण का मान वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है 

जब कोई वस्तु मुक्त अवस्था में पृथ्वी की सतह पर गिरती है तो उसका वेग किसी भी क्षण समान होगा क्योंकि उसका वेग केवल पृथ्वी के गुरुत्वीय बल से उत्पन्न त्वरण पर निर्भर है 

निर्वात में सभी वस्तुएं समान त्वरण से गिरती है यह सबसे पहले गैलीलियो गैलिली ने बतलाया था !

गुरुत्वीय त्वरण को किससे व्यक्त किया जाता है ?
Ans – g

गुरुत्वीय त्वरण (g) व त्वरण (a) दोनों की SI इकाई है ?
Ans – m/s^2

गुरुत्वीय त्वरण को ज्ञात करने का सूत्र है ?
Ans – g = GM / R^2

गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान क्या है
Ans – 9.8 m/s^2

पृथ्वी के ध्रुवों पर गुरुत्वीय त्वरण का मान होगा ?
Ans – अधिक 

पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर जाने पर g का मान –
Ans – घटेगा 

पृथ्वी की सतह से नीचे की ओर जाने पर g का मान –
Ans – घटेगा 

पृथ्वी के केंद्र में g का मान क्या होगा ?
Ans – शून्य 

पृथ्वी की सतह पर लगभग सभी जगह g का मान होगा ?
Ans – समान

गुरुत्वीय बल 

दो पिंड जिसमें से एक पृथ्वी हो तो उस दौरान जो आकर्षण बल दोनों पिंडों के बीच लगेगा उसे गुरुत्वीय बल कहा जाता है !

गुरुत्वीय बल को भार बल भी कहा जाता है
भार भी एक बल है 
भार व बल का SI मात्रक न्यूटन है 
भार ऊर्ध्वाधर दिशा में नीचे की ओर लगता है इसलिए इसमें परिमाण तथा दिशा दोनों होते है !

गुरुत्वीय बल को ज्ञात करने का सूत्र क्या है ?
Ans – F = mg

भार को ज्ञात करने का सूत्र क्या है ?
Ans – W = mg

पृथ्वी पर व्यक्ति का द्रव्यमान 10kg है तो चंद्रमा पर उसका द्रव्यमान होगा ?
Ans – 10 kg

पृथ्वी की कौनसी जगह पर गुरुत्वीय बल शून्य है ?
Ans – पृथ्वी के केंद्र में

किसी भी वस्तु का भार, चंद्रमा पर पृथ्वी के भार का कितना है ?
Ans – 1/6

पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का भार 60 kg है तो चंद्रमा पर उसका भार होगा ?
Ans – 10 kg

पृथ्वी का द्रव्यमान कितना है ?
Ans – 6 x 10^24 kg लगभग 

नोट :- द्रव्यमान कभी शून्य नहीं हो सकता !

अभिकेंद्री बल

कोई वस्तु वृत्ताकार पथ में गतिशील है तो उसमें केंद्र की ओर लगने वाला बल अभिकेंद्री बल कहलाता है
अभिकेंद्री बल के कारण ही कोई पिंड वक्रीय पथ पर गति कर पाता है !
पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति अभिकेंद्री बल के कारण ही होती है 
जब हम कोई पत्थर को डोरी से बांधकर वृत्तीय पथ में घुमाते हैं तो हमारा हाथ डोरी के तनाव द्वारा वृत्त के केंद्र की ओर अभिकेंद्री बल लगाता है 

न्यूटन के गति के नियम

Click on Download File After 15 Seconds

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!