Digestive System -पाचन तंत्र

Digestive System -पाचन तंत्र

Digestive system questions
                         Digestive System Questions

Digestive System – पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न – उत्तर ! पाचन तंत्र जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से अक्सर कॉम्पिटिशन एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं ! इस पोस्ट में आपको मानव पाचन तंत्र भाग -1 के महत्वपूर्ण 25 प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! इस पोस्ट में पाचन तंत्र के हर भाग को आसान और सरल भाषा में बताने की पूरी कोशिश की है !
आशा करता हूँ आप इस पोस्ट से पाचन तंत्र के बारे में अवश्य जानेंगे !

 

Digestive System -पाचन तंत्र

1. हमारे भोजन के मुख्य अवयव कौन-कौन से होते है ?
Ans – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण
2. भोजन को पचाने का कार्य हमारे शरीर का कौनसा तंत्र करता है ?
Ans – पाचन तंत्र
3. मनुष्य का पूरा पाचन तंत्र मुख्य रूप से किनसे मिलकर बनता है ?
Ans – आहारनाल एवं सहायक ग्रन्थियाँ
4. मुख से प्रारम्भ होकर गुदा द्वार तक कुंडलित पेशीय नली कहलाती है ?
Ans – आहारनाल
5. आहार नाल को और किस नाम से जाना जाता है ?
Ans – पोषक नाल
6. आहार नाल के विभिन्न भागों में भोजन को गति किससे मिलती है ?
Ans – आहारनाल की भित्ति के संकुचन एवं शिथिलन से
7. क्रमबद्ध रूप से संकुचन एवं शिथिलन की प्रक्रिया को कहा जाता है ?
Ans – क्रमानुकुंचन
8. हमारा मुख किसमें खुलता है ?
Ans – मुख गुहा में
9. हमारे मुख में पाए जाते है ?
Ans – दाँत और पेशीय जिव्हा
10. हमारे दाँत किसमें स्थित रहते है ?
Ans – जबड़े में बने एक सांचे में

पाचन तंत्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग – 2 –

11. जबड़े में बने इस सांचे को कहा जाता है ?
Ans – मसूड़ा
12. जबड़े में बने सांचे में स्थित दाँत की इस व्यवस्था को कहा जाता है ?
Ans – गर्तदन्ती
13. मनुष्य के जीवन काल में कितने तरह के दाँत आते है ?
Ans – दो तरह के (स्थायी और अस्थायी)
14. दो बार दाँत आने की इस व्यवस्था को कहा जाता है ?
Ans – द्विबारदंती
15. मनुष्य में स्थायी दाँत कितने होते है ?
Ans – 32
16. मनुष्य के 32 दाँतों को कितने प्रकार से विभक्त किया गया है ?
Ans – चार प्रकार से
17. मनुष्य के दाँतों के चार प्रकार है ?
Ans – 1. कृतंक 2. रदनक 3. अग्र चर्वणक 4. चर्वणक
18. ऊपरी एवं निचले जबड़े के प्रत्येक आधे भाग का दन्त सूत्र है ?
Ans – 2123/2123 (I,C,PM,M)/(I,C,PM,M)
19. मनुष्य के स्थायी दाँतों में कृतंक दाँत कितने होते है ?
Ans – 8
20. मनुष्य के स्थायी दाँतों में रदनक दाँत कितने होते है ?
Ans – 4
21. मनुष्य के स्थायी दाँतों में अग्र चर्वणक दाँत कितने होते है ?
Ans – 8
22. मनुष्य के स्थायी दाँतों में चर्वणक दाँत कितने होते है ?
Ans – 12
23. दाँतो की चबाने वाली कठोर सतह किसकी बनी होती है ?
Ans – इनैमल की
24. जिव्हा किस प्रकार का अंग है ?
Ans – पेशीय
25. जीभ किससे जुड़ी रहती है ?
Ans – क्षुद्रबंध द्वारा मुख गुहा के आधार से

पादप जगत महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –
जन्तु जगत महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर  

 

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!