Padap jagat ka vargikaran | पादप जगत का वर्गिकरण

Padap jagat ka vargikaran | पादप जगत का वर्गिकरण

padap jagat ka vargikaran
                             Padap jagat ka vargikaran

पादप जगत से संबंधित प्रश्नोत्तर इस पोस्ट में दिए गए हैं ! जीव एवं पादप विज्ञान को मुख्य रूप से पांच भागो में बाँटा गया है – मोनेरा, प्रॉटिस्टा, एनिमीलिया, प्लाण्टी व फंजाई ! इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान के किंगडम प्लाण्टी (जगत प्लाण्टी) से संबंधित प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! इस पोस्ट में आपको 25 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें ! मुझे पूरी उम्मीद है आपको काम्पिटिशन एग्जाम में इससे फायदा अवश्य मिलेगा !

पादप जगत का वर्गिकरण प्रश्नोत्तर

 

1. सभी यूकैरियोटिक क्लोरोफिलयुक्त, प्रकाश संश्लेषी बहुकोशिकीय जीव किस जगत में आते है ?
Ans – पादप जगत

2. पादप जगत की कोशिका किसकी बनी होती है ?
Ans – सैल्यूलोज की

3. पादप जगत में कोशिका भित्ति –
Ans – पायी जाती है
 
4. पादप जगत को किन दो उप जगत में बाँटा गया है ?
Ans – अपुष्पीय, पुष्पीय पादप
 
5. अपुष्पीय पादपों के अन्तर्गत आते है ?
Ans – शैवाल, ब्रायोफाइट्स, टेरीडोफाइट्स
 
6. अपुष्पीय पादप होते है ?
Ans – बीज रहित
 
7. शैवाल पादप के तीन प्रमुख वर्ग कौनसे है ?
Ans – 1. क्लोरोफायसी 2. फियोफायसी 3. रोडोफायसी
 
8. क्लोरोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
Ans – हरे शैवाल
 
9. फियोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
Ans – भूरे शैवाल
 
10. रोडोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
 
11. लाल शैवाल का लाल रंग किस वर्णक के कारण होता है ?
Ans – आर-फाइकोएरिथ्रिन के कारण
 
12. क्लोरोफायसी शैवाल के उदाहरण है ?
Ans – यूलोथ्रिक्स, स्पाइरोगायरा
 
13. फियोफायसी शैवाल के उदाहरण है ?
Ans – डिक्ट्योटा, सारगोसम
 
14. रोडोफायसी शैवाल का उदाहरण है ?
Ans – ग्रेसिलेरिया, जिलेडियम
 
15. वातावरण में कार्बनडाईऑक्साइड को स्थिर एवं ऑक्सीजन के स्तर में वृद्धि का काम कौन करते है ?
Ans – शैवाल पादप
 
16. क्लोरेला (हरित शैवाल) जिसमे भरपूर मात्रा में पाया जाता है ?
Ans – प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट
 
17. स्पाईरुलीना प्लेटेन्सिस (नील-हरित शैवाल) में भरपूर मात्रा में पाया जाता है ?
Ans – प्रोटीन एवं विटामिन B2
 
18. किन शैवालों को भोजन के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
Ans – क्लोरेला और स्पाईरुलीना शैवाल
 
19. ब्रायोफाइट्स पादप पाए जाते है ?
Ans – नम स्थानों में
 
20. पादप जगत का उभयचर’ किसे कहा जाता है ?
Ans – ब्रायोफाइट्स पादप को

प्रोटिस्टा जगत से संबंधित

 
21. ब्रायोफाइट्स को पादप जगत का उभयचर कहने का कारण है ?
Ans – ब्रयोफाइट्स उगते जमीन पर है और इनका लैंगिक जनन जल में होता है
 
22. ब्रायोफाइट्स पादप होते है ?
Ans – असंवहनीय
 
23. जड़, तना एवं पत्तियां ब्रायोफाइट्स पादप में –
Ans – नहीं पायी जाती है
 
24. ब्रायोफाइट्स पादप में निषेचन किसके माधयम से होता है ?
Ans – जल के माध्यम से
 
25. मॉस एवं लिवरवर्ट्स किसमें शामिल है ?
Ans – ब्रयोफाइट्स मे

 

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!