Kingdom Animalia – जन्तु जगत

Kingdom Animalia – जन्तु जगत

Kingdom animalia questions
                           Kingdom Animalia Questions

Kingdom Animalia – जन्तु जगत से संबंधित प्रश्न ! दोस्तों जीव एवं पादप विज्ञान को पांच जगत (मोनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लाण्टी और एनिमिलिया) में बांटा गया है !
इस पोस्ट में आपको किंगडम एनिमीलिया के महत्वपूर्ण 30 प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! एनिमीलिया किंगडम का यह पार्ट – 2 है ! आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से जरूर फायदा मिलेगा !

Kingdom Animalia – जन्तु जगत

1. प्राणी जगत का सबसे बड़ा संघ कौनसा है ?
Ans – आर्थोपोडा संघ

2. कीट (insects) जगत किसमें आता है ?
Ans – आर्थोपोडा संघ में

3. आर्थोपोडा संघ के प्राणियों का परिसंचरण किस प्रकार का होता है ?
Ans – खुला परिसंचरण

4. खुला परिसंचरण क्या है ?
Ans – रक्त का बहाव हृदय से खुले रूप में सीधा बाहर भेजा जाता है

5. आर्थोपोडा संघ में नर व मादा होते है ?
Ans – अलग – अलग

6. संघ आर्थोपोडा के आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट है ?
Ans – एपिस (मधुमक्खी), बॉम्बिक्स (रेशम कीट), लैसिफर (लाख कीट)

7. संघ आर्थोपोडा के रोगवाहक कीट के उदाहरण है ?
Ans – एनाफिलीज, क्यूलेक्स तथा एडीज (मच्छर)

8. संघ आर्थोपोडा के अन्य उदाहरण है ?
Ans – युथपिड़क टिड्डी (लोकस्टा), राज कर्कट (किंग क्रेब)

9. ड्रेगन फ्लाय, बिच्छू, तिलचट्टा, झींगा, केकड़ा, सिल्वर फिश आदि किस संघ के अन्तर्गत आते है ?
Ans – आर्थोपोडा संघ में

10. प्राणी जगत (एनीमल किंगडम) का दूसरा सबसे बड़ा संघ है ?
Ans – मोलस्का संघ

किंगडम एनिमेलिया महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पार्ट -1 –
किंगडम एनिमेलिया महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पार्ट – 3 –

11. रेती जिव्हा किस संघ के प्राणियों में पायी जाती है ?
Ans – मोलस्का संघ के

12. मुंह में भोजन करने हेतु रेती के समान घिसना कहलाता है ?
Ans – रेती जिव्हा

13. मोलस्का संघ के प्राणी होते है ?
Ans – कोमल शरीर वाले

14. मोलस्का संघ के प्राणियों का ऊपर का कवच बना होता है ?
Ans – कठोर कैल्शियम का

15. मोलस्का संघ के उदाहरण है ?
Ans – पाइला (सेब घोंघा), पिंकटाडा (मुक्ता शुक्ति), सीपिया (कटलफिश), ऑक्टोपस (बेताल मछली) एप्लाइसिया (समुद्री खरगोश)

16. किस संघ के प्राणियों का शरीर शूलयुक्त होता है ?
Ans – एकाइनोडर्मेटा

17. एकाइनोडर्मेटा संघ के सभी प्राणी होते है ?
Ans – समुद्री

18. एकाइनोडर्मेटा संघ के उदाहरण है ?
Ans – एस्टेरियस (तारा मीन), एकाइनस (समुद्री – अर्चिन),  एंटीडोन (समुद्री लिली), ओफ़ीयुरा (भंगुर तारा)

19. संघ हेमिकार्डेटा (अर्धरज्जुकी) किस प्रकार के प्राणी है ?
Ans – कृमि के समान समुद्री जीव

20. संघ हेमिकार्डेटा के प्राणियों का शरीर होता है ?
Ans – बेलनाकार

21. संघ हेमिकार्डेटा के प्राणियों का परिसंचरण किस प्रकार का होता है ?
Ans – बंद परिसंचरण

22. बंद परिसंचरण क्या है ?
Ans – हृदय से रक्त का बहाव वाहिकाओं के द्वारा होता है

23. संघ हेमिकार्डेटा के उदाहरण है ?
Ans – बैलेनोग्लोसस, सैकोग्लोसस

24. संघ कार्डेटा (रज्जुकी) में किस प्रकार का परिसंचरण होता है ?
Ans – बंद परिसंचरण

25. संघ कार्डेटा को कितने उपसंघों में बांटा गया है ?
Ans – तीन उपसंघों में

26. संघ कार्डेटा के तीन उपसंघ है ?
Ans – 1. यूरोकार्डेटा, 2. सेफैलोकार्डेटा, 3. वर्टिब्रेटा

27. यूरोकार्डेटा और सेफैलोकार्डेटा को सामान्यत: कहा जाता है ?
Ans – प्रोटोकॉर्डेटा

28. यूरोकार्डेटा और सेफैलोकार्डेटा के सभी प्राणी है ?
Ans – समुद्री प्राणी

29. यूरोकार्डेटा के उदाहरण है ?
Ans – एसिडीया, सैल्पा, डोलिओलम

30. सेफैलोकार्डेटा का उदाहरण है ?
Ans – ब्रैंकिओस्टोमा

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

1 thought on “Kingdom Animalia – जन्तु जगत”

Leave a Comment

error: Content is protected !!