Taxonomy – वर्गिकी

Taxonomy – वर्गिकी

Taxonomy
Taxonomy
Taxonomy वर्गिकी (वर्गीकरण) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ! वर्गिकी (वर्गीकरण) जीव विज्ञान का बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है !
इसमें जीव जगत और पादप जगत के वर्गीकरण के बारे में जानकारी आपको प्रश्नोत्तर के माध्यम से मिलेगी !
इस पोस्ट में आपको 30 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें ! मुझे पूरी उम्मीद है Competition Exam में इस पोस्ट से आपको फायदा अवश्य मिलेगा !

 

Taxonomy – वर्गिकी

1. जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है ?
Ans – अरस्तु (384 -322 BC)

2. जीवों को पहचाननें, नामकरण और वर्गीकरण के अध्यन को कहा जाता है ?
Ans – वर्गिकी

3. वर्गिकी पदानुक्रम को किसने प्रतिपादित किया था ?
Ans – कैरोलस लीनियस

4. वर्गिकी पदानुक्रम है ?
Ans – जाति, वंश, कुल, गण, वर्ग, संघ, जगत

5. नवीन वर्गीकरण का जनक कहा जाता है ?
Ans – सर जूलियन हक्सले

6. सारे जैविक या वैज्ञानिक नाम होते है ?
Ans – दो शब्दों के (जैसे – मैंजीफेरा इंडिका )

7. किस पुस्तक में लीनियस ने जैविक नाम दिए है ?
Ans – स्पीशीज प्लान्टेरम में

8. द्विपदनाम पद्धति को सबसे पहले सुझाया था ?
Ans – कैरोलस लीनियस ने

9. वैज्ञानिक नाम का पहला शब्द होता है ?
Ans – वंश का नाम

10. वैज्ञानिक नाम का दूसरा शब्द होता है ?
Ans – जाति का नाम

मोनेरा किंगडम महत्वपूर्ण 25 प्रश्नोत्तर –

11. जैविक या वैज्ञानिक नाम किस भाषा में लिखे होते है ?
Ans – लैटिन

12. जैविक या वैज्ञानिक नाम लिखे जाते है ?
Ans – इटैलिक (तिरछे अक्षरों में)

13. लीनियस ने अपनी किस पुस्तक में पौधों की 5900 जातियों का वर्णन किया है ?
Ans – स्पीशीज प्लान्टेरम (1753)

14. लीनियस ने अपनी किस पुस्तक में जन्तुओं की 4326 जातियों का वर्णन किया है ?
Ans – सिस्टेमा नेचुरी (1758)

15. लीनियस ने वर्गीकरण किसको आधार मानकर किया था ?
Ans – आकारिकी

16. जीवों के वर्गीकरण से सम्बंधित जीव विज्ञान की शाखा को कहा जाता है
Ans – वर्गीकी (Taxonomy)

17. कैरोलस लीनियस कहाँ के रहने वाले थे ?
Ans – स्वीडन

18. अरस्तु ने सबसे पहले जंतु जगत को कितने वर्गों में विभाजित किया था ?
Ans – दो वर्गों में

19. अरस्तु द्वारा विभाजित दो वर्ग कोनसे थे ?
Ans – एनाइमा और अनाइमा

20. लाल रक्त वाले को कहा गया ?
Ans – एनाइमा

विटामिन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
मानव रोग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

21. बिना लाल रक्त वाले को कहा गया था ?
Ans – अनाइमा

22. लीनियस ने जीव जगत को कितने वर्गों में विभाजित किया था ?
Ans – दो वर्गों में

23. लीनियस के द्वारा विभाजित दो वर्ग कौनसे थे ?
Ans – प्लाण्टी और एनिमिलिया

24. हैकल ने जीव जगत को कितने वर्गों में विभाजित किया था ?
Ans – तीन वर्गों में

25. हैकल की तीन जगत प्रणाली कौनसी थी ?
Ans – प्लाण्टी, प्रोटिस्टा, और ऐनिमिलिया

26. कौपलैण्ड ने कौनसी जगत प्रणाली दी थी ?
Ans – चार जगत प्रणाली

27. कौपलैण्ड की चार जगत प्रणाली कौनसी थी ?
Ans – मोनेरा, प्रोटिस्टा, प्लाण्टी और ऐनिमिलिया

28. R.H. व्हिट्टेकर ने 1969 में जीव जगत को कितने वर्गों में विभाजित किया था ?
Ans – पाँच जगत

29. R.H. व्हिट्टेकर द्वारा विभाजित पाँच जगत थे ?
Ans – मोनेरा, प्रोटिस्टा, प्लाण्टी, फंजाई, एनिमिलिया

30. वर्गिकी का पितामह या वर्गीकरण का जनक कहा जाता है ?
Ans – कैरोलस लीनियस  (1707 – 1778)

अम्ल, क्षार व लवण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!