Monera kingdom – मोनेरा जगत

 

 Monera kingdom – मोनेरा जगत

 



classification of monera, monera, prokaryotic
Monera (Prokaryotic)





जीव एवं पादप विज्ञान को मुख्य रूप से पांच भागो में विभक्त किया गया है (मोनेरा, प्रॉटिस्टा, एनिमीलिया, प्लाण्टी व फंजाई) !
आज इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान के मोनेरा किंगडम (मोनेरा जगत) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं !
इस पोस्ट में आपको 25 से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें ! मुझे पूरी उम्मीद है आपको एग्जाम में इससे फायदा अवश्य मिलेगा !

 

 

मोनेरा जगत (प्रोकैरियोटिक) प्रश्नोत्तर 



1. व्हिटैकर की पाँच जगत प्रणाली को कोनसे दो भागों में बाँटा गया है ?

 

    Ans – यूकैरियोट्स और प्रोकैरियोट्स

    2. यूकैरियोट्स के अन्दर कौनसे जगत रखे गए थे ?
    Ans – प्रोटिस्टा, प्लाण्टी, फंजाई और एनिमीलिया
 
    3. प्रोकैरियोट्स के अंदर रखा गया था ?
    Ans – मोनेरा जगत
 
    4. मोनेरा जगत को कितने भागों में बाँटा गया है ?
    Ans – दो (आर्किबैक्टीरिया और युबैक्टीरिया)
 
    5. सारे जीवाणु किसके अंतर्गत आते है ?
    Ans – मोनेरा जगत में
 
    6. मोनेरा जगत (प्रोकैरियोट्स) के युबैक्टीरिया को फिर से कितने भागों में बाँटा गया है ?
    Ans – दो भाग (बैक्टीरिया और साइनोबैक्टिरिया)
 
    7. मोनेरा जगत के सबसे प्राचीन प्रोकैरियोटिक जीवों का समूह है ?
    Ans – आर्किबैक्टीरिया
 
    8. माइकोप्लाज्मा, रिकेट्सिया एवं एक्टीनोमाइसिटीज है ?
    Ans – मोनेरा जगत के प्रोकैरियोट्स
 
    9. आर्किबैक्टीरिया कितने प्रकार के होते है ?
    Ans – तीन प्रकार के (मीथेनोजन्स, हैलोफाइल्स और थर्मोएसिडोफिल्स)
 
    10. मीथेन उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया है?
 
    11. उच्च लवण सांद्रता वाले वातावरण में पाए जाते है ?
    Ans – हैलोफाइल्स
 
    12. अतयधिक अम्लीय एवं उच्च तापमान में पाए जाने वाले बैक्टीरिया है ?
    Ans – थर्मोएसिडोफिल्स
 
    13. आकार के आधार पर बैक्टीरिया को कितने भागों में बाँटा गया है ?
    Ans – चार भागों में
 
    14. आकार के आधार पर बैक्टीरिया के प्रकार हैं ?
    Ans – 1. कॉकस (गोलाकार) 2. बैसिलस (छड़ाकार) 3. विब्रियम (कोमा आकार वाले) 4.                     स्पाइरिलम (सर्पिलाकार)
 
    15. मोनेरा जगत के बैक्टीरिया की कोशिका भीति बनी होती है ?
    Ans – पेप्टिडोग्लाइकेन की
 
    16. बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति के अंदर पायी जाने वाली सरंचना है ?
    Ans – प्लाज़्मा झिल्ली, मिजोसोम, न्यूक्लियोइड, कोशिका द्रव्य
 
    17. बैक्टीरिया में कितनी विधियों से प्रजनन होता है ?
    Ans – तीन विधियों से
 
    18. बैक्टीरिया की तीन प्रजनन विधियाँ हैं ?
    Ans – द्विखंडन, बीजाणुजनन और लैंगिक जनन
 
    19. मोनेरा जगत के सभी जीवों में सबसे सूक्ष्मतम जीव है ?
    Ans – माइकोप्लाज़्मा (प्रोकैरियोट्स)
 
    20. माइकोप्लाज़्मा को यह भी कहा जाता है ?
    Ans – मॉलीक्यूट्स
 
    21. माइकोप्लाज़्मा के आकार परास होती है ?
    Ans – 0.1-0.15 माइक्रोन मीटर 
 
    22. माइकोप्लाज्मा की विशेषता है ?
    Ans – 1. कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है 2. बिना ऑक्सीजन के रह सकते है
 
    23. बैक्टीरिया जीवाणु में पोषण कितनी तरह से होता है ?
    Ans – दो (स्वपोषण और विषम पोषण)
 
    24. साइनोबैक्टीरिया को कहा जाता है ?
    Ans – नील-हरित शैवाल
 
    25. खेतों में फसलों के सुधार के लिए प्रयुक्त होता है ?
    Ans – साइनोबैक्टीरिया
 
    26. साइनोबैक्टीरिया का कार्य है ?

    Ans – नाइट्रोजन स्थिरीकरण


दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!