Gravitational force Questions | गुरुत्वाकर्षण बल प्रश्नोत्तर

 

 

Gravitational force Questions | गुरुत्वाकर्षण बल प्रश्नोत्तर

gravitational force questions
gravitational-force-in-hindi

 

 

Gravitational force Questions

 

➤ ब्रह्माण्ड में किसी भी दो पिंड (जिसका कोई द्रव्यमान हो) के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है इस आकर्षण बल को कहा जाता है  गुरुत्वाकर्षण बल  

➤ किन्हीं दो पिण्डों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के व्युत्क्रमनुपाती होता है  गुरुत्वाकर्षण बल 

➤ वह बल जो दो वस्तुओं के बीच उनके केन्द्रों को मिलाने वाली रेखा की दिशा में लगता है ➪ गुरुत्वाकर्षण बल

➤ पृथ्वी पर सभी (छोटी-मोटी) वस्तुओं के बीच लगने वाला बल है  आकर्षण बल

➤ ग्रहों की गति के कारण गुरुत्वाकर्षण वह बल है जो सूर्य उन पर लगाता है यह बताया था  न्यूटन ने 

➤ गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम किसने दिया था  न्यूटन ने

➤ जब भी कोई वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है तो त्वरण कार्य करता है यह उत्पन्न होता है ➪ पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण  

गुरुत्वाकर्षण बल का हमारे लिए महत्व 

1. हमें पृथ्वी से बांधे रखता है !

2. पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति 

3. सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति 

➤ चंद्रमा का आकर्षण बल पृथ्वी की अपेक्षा कम है क्योंकि  चंद्रमा का द्रव्यमान कम है 

➤ पृथ्वी ओर सूर्य के बीच की दूरी बढ़ने से गुरुत्वाकर्षण का मान  कम हो जाएगा 

➤ पृथ्वी की कौनसी जगह पर गुरुत्वीय बल शून्य है  पृथ्वी के केंद्र में 

➤ गुरुत्वाकर्षण बल को ज्ञात करने का सूत्र ➪ F = G x m1 x m2 / r^2 

गुरुत्वीय नियतांक

➤ सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक को किससे व्यक्त किया जाता है  G

➤ गुरुत्वीय नियतांक (G) का SI मात्रक है  Nm^2.Kg^2

➤ गुरुत्वीय नियतांक की विमा है  M^-1L^3T^-2

➤ गुरुत्वीय नियतांक (G) का मान है  6.673 x 10^-11 Nm^2.Kg^2

➤ गुरुत्वीय नियतांक ज्ञात करने का सूत्र है ➪ = Fd^2 / M x m

गुरुत्वीय त्वरण 

➤ पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण वस्तु में एक त्वरण उत्पन्न हो जाता है जिसे कहा जाता है ➪ गुरुत्वीय त्वरण 

➤ गुरुत्वीय त्वरण का मान, गुरुत्वाकर्षण नियंताक (G), पृथ्वी के द्रव्यमान (m) व पृथ्वी की त्रिज्या पर निर्भर करता है लेकिन किस पर निर्भर नहीं करता ➪ वस्तु के द्रव्यमान पर

➤ जब कोई वस्तु मुक्त अवस्था में पृथ्वी की सतह पर गिरती है तो उसका वेग किसी भी क्षण समान होगा क्योंकि उसका वेग केवल पृथ्वी के गुरुत्वीय बल से उत्पन्न त्वरण पर निर्भर है !

➤ निर्वात में सभी वस्तुएं समान त्वरण से गिरती है यह सबसे पहले बतलाया था ➪ गैलीलियो गैलीली ने 

➤ गुरुत्वीय त्वरण को किससे व्यक्त किया जाता है  g

➤ गुरुत्वीय त्वरण (g) व त्वरण (a) दोनों की SI इकाई है  m/s^2

➤ गुरुत्वीय त्वरण को ज्ञात करने का सूत्र है  g = GM / R^2

➤ गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान है  9.8 m/s^2

➤ पृथ्वी के ध्रुवों पर गुरुत्वीय त्वरण का मान होगा  अधिक

➤ पृथ्वी की ध्रुवीय वृत्त की त्रिज्या विषुवत वृत्त के त्रिज्या की अपेक्षा है ➪ कम

➤ पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर जाने पर g का मान ➪ घटेगा 

➤ पृथ्वी की सतह से नीचे की ओर जाने पर g का मान ➪ घटेगा 

➤ पृथ्वी के केंद्र में g का मान हो जाएगा ➪ शून्य 

➤ पृथ्वी की सतह पर लगभग सभी जगह g का मान होगा ➪ समान

गुरुत्वीय बल 

➤ दो पिंड जिसमें से एक पृथ्वी हो तो उस दौरान जो आकर्षण बल दोनों पिंडों के बीच लगेगा उसे कहा जाता है  गुरुत्वीय बल 

➤ गुरुत्वीय बल को ज्ञात करने का सूत्र (F) = mg

➤ किसे भार बल भी कहा जाता है  गुरुत्वीय बल को 

➤ भार को ज्ञात करने का सूत्र है  W = mg 

➤ भार भी एक बल है, भार व बल का SI मात्रक है ➪ न्यूटन 

➤ भार ऊर्ध्वाधर दिशा में नीचे की ओर लगता है इसलिए इसमें होता है ➪ परिमाण तथा दिशा दोनों

➤ कोई वस्तु वृत्ताकार पथ में गतिशील है उसमें केंद्र की ओर लगने वाला बल कहलाता है ➪ अभिकेंद्री बल 

➤ पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति किस बल के कारण होती है ➪ अभिकेंद्री बल 

➤ पृथ्वी पर व्यक्ति का द्रव्यमान 10kg है तो चंद्रमा पर उसका द्रव्यमान होगा ➪ 10kg 

➤ किसी भी वस्तु का भार चंद्रमा पर पृथ्वी के भार का है  1/6 

 पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का भार 60 kg है तो चंद्रमा पर उसका भार होगा ➪ 10 kg 

➤ पृथ्वी का द्रव्यमान कितना है  6 x 10^24 

नोट : – द्रव्यमान कभी शून्य नहीं हो सकता !

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!