Padap jagat ka vargikaran – पादप जगत का वर्गिकरण

 

Padap jagat ka vargikaran – पादप जगत का वर्गिकरण

 

plantae classification, plantae kingdom in hindi, kingdom plantae classification
Plantae Kingdom

 

 

जीव एवं पादप विज्ञान को मुख्य रूप से पांच भागो में विभक्त किया गया है (मोनेरा, प्रॉटिस्टा, एनिमीलिया, प्लाण्टी व फंजाई) ! आज इस पोस्ट में आपको जीव विज्ञान के किंगडम प्लाण्टी (जगत प्लाण्टी) से संबंधित प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! इस पोस्ट में आपको 25 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं आप इन्हे एक बार अवश्य पढ़ें ! मुझे पूरी उम्मीद है आपको एग्जाम में इससे फायदा अवश्य मिलेगा !

 

 

पादप जगत का वर्गिकरण प्रश्नोत्तर 
 

 

 

 

1. सभी यूकैरियोटिक क्लोरोफिलयुक्त, प्रकाश संश्लेषी बहुकोशिकीय जीव किस जगत में आते है ?

    Ans – पादप जगत


    2. पादप जगत की कोशिका किसकी बनी होती है ?
    Ans – सैल्यूलोज की
 
    3. पादप जगत में कोशिका भित्ति –
    Ans – पायी जाती है
 
    4. पादप जगत को किन दो उप जगत में बाँटा गया है ?
    Ans – अपुष्पीय, पुष्पीय पादप
 
    5. अपुष्पीय पादपों के अन्तर्गत आते है ?
    Ans – शैवाल, ब्रायोफाइट्स, टेरीडोफाइट्स
 
    6. अपुष्पीय पादप होते है ?
    Ans – बीज रहित
 
    7. शैवाल पादप के तीन प्रमुख वर्ग कौनसे है ?
    Ans – 1. क्लोरोफायसी 2. फियोफायसी 3. रोडोफायसी
 
    8. क्लोरोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
    Ans – हरे शैवाल
 
    9. फियोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
    Ans – भूरे शैवाल
 
   10. रोडोफायसी वर्ग के शैवाल का सामान्य नाम क्या है ?
 
   11. लाल शैवाल का लाल रंग किस वर्णक के कारण होता है ?
   Ans – आर-फाइकोएरिथ्रिन के कारण
 
   12. क्लोरोफायसी शैवाल के उदाहरण है ?
   Ans – यूलोथ्रिक्स, स्पाइरोगायरा
 
   13. फियोफायसी शैवाल के उदाहरण है ?
   Ans – डिक्ट्योटा, सारगोसम
 
   14. रोडोफायसी शैवाल का उदाहरण है ?
   Ans – ग्रेसिलेरिया, जिलेडियम
 
   15. वातावरण में कार्बनडाईऑक्साइड को स्थिर एवं ऑक्सीजन के स्तर में वृद्धि का काम कौन करते है ?
   Ans – शैवाल पादप
 
   16. क्लोरेला (हरित शैवाल) जिसमे भरपूर मात्रा में पाया जाता है ?
   Ans – प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट
 
   17. स्पाईरुलीना प्लेटेन्सिस (नील-हरित शैवाल) में भरपूर मात्रा में पाया जाता है ?
   Ans – प्रोटीन एवं विटामिन B2
 
   18. किन शैवालों को भोजन के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जाता है ?
   Ans – क्लोरेला और स्पाईरुलीना शैवाल
 
   19. ब्रायोफाइट्स पादप पाए जाते है ?
   Ans – नम स्थानों में
 
   20. पादप जगत का उभयचर’ किसे कहा जाता है ?
 
   21. ब्रायोफाइट्स को पादप जगत का उभयचर कहने का कारण है ?
   Ans – ब्रयोफाइट्स उगते जमीन पर है और इनका लैंगिक जनन जल में होता है
 
   22. ब्रायोफाइट्स पादप होते है ?
   Ans – असंवहनीय
 
   23. जड़, तना एवं पत्तियां ब्रायोफाइट्स पादप में –
   Ans – नहीं पायी जाती है
 
   24. ब्रायोफाइट्स पादप में निषेचन किसके माधयम से होता है ?
   Ans – जल के माध्यम से
 
   25. मॉस एवं लिवरवर्ट्स किसमें शामिल है ?

   Ans – ब्रयोफाइट्स मे

 

दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!