Parmanu ki sanrachna – परमाणु की संरचना
![]() |
Atomic structure questions |
इस पोस्ट में रसायन विज्ञान के परमाणु संरचना टॉपिक के प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! यह परमाणु संरचना टॉपिक का पार्ट – 2 है ! जिसमे परमाणु संरचना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण 24 प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं ! आप इन सभी प्रश्नोत्तरों को एक बार जरूर पढ़े ! आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से कॉम्पिटिशन एग्जाम में अवश्य फायदा मिलेगा
परमाणु संरचना प्रश्नोत्तर पार्ट – 2
1. डॉल्टन के अनुसार सभी द्रव्य (तत्व, यौगिक, मिश्रण) सूक्ष्म कणों के बने होते है जिन्हें डॉल्टन ने नाम दिया ?
Ans – परमाणु
2. सभी द्रव्य (पदार्थ) परमाणुओं से बने होते हैं यह सिद्धांत है ?
Ans – डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत
3. परमाणु सूक्ष्मतम और अविभाज्य होते है यह बतलाया था ?
Ans – डॉल्टन ने अपने परमाणु सिद्धांत में
4. परमाणु का रासायनिक अभिक्रिया में ना तो सृजन होता है ना ही उनका विनाश होता है यह अवधारणा भी दी थी ?
Ans – डॉल्टन ने अपने परमाणु सिद्धांत में
5. पदार्थ की सबसे छोटी रचनात्मक इकाई को कहा जाता है ?
Ans – परमाणु
6. परमाणु के द्रव्यमानों को ज्ञात करने की इकाई क्या है ?
Ans – कार्बन -12
7. कार्बन-12 को द्रव्यमान ज्ञात करने की इकाई के रूप में कब से प्रयोग में लिया जा रहा है ?
Ans – 1961 से
8. कार्बन का परमाणु द्रव्यमान कितना होता है ?
Ans – 12
9. परमाणु द्रव्यमान को कार्बन -12 के माध्यम से कैसे ज्ञात किया जाता है ?
Ans – कार्बन के एक परमाणु के 12 वें भाग से कितना भारी है
10. परमाणु के द्रव्यमान को किससे सूचित किया जाता है ?
11. ए एम यू का पूर्ण रूप है ?
Ans – एटम मास यूनिट
12. परमाणु की त्रिज्या को किसमें मापा जाता है ?
Ans – नैनोमीटर में
13. एक नैनो मीटर में मीटर होते है ?
Ans – 10-9 मीटर
14. एक मीटर में नैनोमीटर होते है ?
Ans – 109
15. परमाणु की त्रिज्या कितनी होती है ?
Ans – 10-10 मीटर
16. जल के अणु की त्रिज्या कितनी होती है ?
Ans – 10-9 मीटर
17. रक्त के हीमोग्लोबिन के अणु की त्रिज्या होती है ?
Ans – 10-8 मीटर
18. तत्व के प्रतीकों का सर्वप्रथम प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया था ?
Ans – डॉल्टन
19. तत्वों के एक या दो अक्षरों से प्रदर्शित नामों का सुझाव किस वैज्ञानिक ने दिया था ?
Ans – बर्जिलियस ने
20. तत्वों के नामों, प्रतीकों और मात्रकों को स्वीकृति कौन प्रदान करता है ?
21. IUPAC का पूरा नाम क्या है ?
Ans – इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री
22. तत्वों के अधिकतर प्रतीक उन तत्वों के अंग्रेजी नामों के –
Ans – एक या दो अक्षरों से बने होते है
23. तत्वों के प्रतीक के पहले अक्षर को लिखा जाता है ?
Ans – बड़े अक्षर
24. तत्वों के प्रतीक के दूसरे अक्षर को हमेशा लिखा जाता है ?