Parmanu sanrachna in Hindi – परमाणु संरचना हिंदी





Parmanu sanrachna in Hindi – परमाणु संरचना हिंदी

 
 
Atom structure in hindi, atom, atom structure, chemistry questions in hindi
Atom structure




इस पोस्ट में रसायन विज्ञान के परमाणु संरचना टॉपिक के प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! यह परमाणु संरचना टॉपिक का पार्ट – 1 है ! जिसमे परमाणु संरचना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण 25 प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं ! आप इन सभी प्रश्नोत्तरों को एक बार जरूर पढ़े ! आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से कॉम्पिटिशन एग्जाम में अवश्य फायदा मिलेगा 


परमाणु संरचना प्रश्नोत्तर पार्ट – 1 




    1. वह वस्तु जो स्थान घेरती है एवं जिसका द्रव्यमान होता है कहलाती है ?

     Ans – द्रव्य या पदार्थ


    2. द्रव्य को भौतिक अवस्थाओं के आधार पर कितने भागों में बांटा गया है ?
 
    Ans – 5 भागों में

    3. द्रव्य की पांच भौतिक अवस्था है ?
 
    Ans – ठोस, द्रव्य, गैस, प्लाज़्मा और बोस आइंस्टीन कंडनसेट (BEC)

    4. BEC अवस्था का पता सर्वप्रथम किसने लगाया था ?
 
    Ans – भारतीय वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस

    5. द्रव्य या पदार्थ कितने प्रकार के होते है ?
 
    Ans – तीन प्रकार के

    6. पदार्थ के तीन प्रकार है ?
 
    Ans – 1. तत्व 2. यौगिक 3. मिश्रण

    7. एक ही प्रकार के परमाणु (Atom) के समूह को कहा जाता है ?
 
    Ans – तत्व

    8. तत्व के उदाहरण है ?
 
    Ans – सोना, चांदी

    9. दो या दो से अधिक तत्वों के परमाणु निश्चित अनुपात में मिलकर बनाते है ?
 
    Ans – यौगिक

    10. यौगिक के उदाहरण है ?
 

    11. दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों के अनिश्चित मात्रा में मिलने से बने पदार्थ को कहा जाता है ?
 
    Ans – मिश्रण

    12. मिश्रण के उदाहरण है ?
 
    Ans – वायु, कोहरा

    13. सर्वप्रथम किस भारतीय दार्शनिक ने किसी पदार्थ के अविभाज्य सूक्ष्मतम कण को परमाणु की संज्ञा दी थी ?
 
    Ans – महर्षि कणाद

    14. पदार्थ का वह छोटे से छोटा रूप जिसको और आगे तोड़ा या विभाजित नहीं किया जा सके उसको कहा गया ?
 
    Ans – परमाणु

    15. 18 वीं सदी से पहले परमाणु शब्द किसके आधार पर दिया गया था ?
 
    Ans – दार्शिनक विचार पर

    16. ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस एवं ल्यूसीपस ने इन सूक्ष्मतम अविभाज्य कणों को क्या नाम दिया ?
 
    Ans – परमाणु

    17. atoms शब्द किस भाषा से लिया गया है ?
 
    Ans – ग्रीक भाषा के शब्द atomio से

    18. ग्रीक भाषा के शब्द atomio का अर्थ है ?
 
    Ans – न काटा जाने वाला (अविभाज्य)

    19. द्रव्यमान संरक्षण का नियम किस वैज्ञानिक ने दिया था ?
 
    Ans – ए. एल. लेवोईजियर एवं प्राउस्ट ने

    20. किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान (mass) को ना तो पैदा किया जा सकता है ना ही   उसका विनाश ये नियम कहलाता है ?
 
    Ans – द्रव्यमान संरक्षण का नियम

     वैज्ञानिक उपकरण से संबंधित प्रश्नोत्तर –

    21. निश्चित अनुपात का नियम किसके द्वारा दिया गया ?
 
    Ans – ए. एल. लेवोईजियर

    22. किसी भी यौगिक में तत्वों के द्रव्यमानों का अनुपात स्थिर या निश्चित होता है ये कहलाता है ?
 
    Ans – स्थिर अनुपात का नियम

    23. स्थिर अनुपात के नियम का उदाहरण है ?
 
    Ans – जल में हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात 1:8 होता है

    24. प्रयोगात्मक रूप से सर्प्रथम परमाणु सिद्धांत (Theory) किसने दिया था ?
 
    Ans – जॉन डॉल्टन 1808

    25. डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत किन नियमों पर आधारित था ?
 

    Ans – द्रव्यमान संरक्षण एवं स्थिर अनुपात के नियम पर 

    सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी (ऑब्जेक्टिव) –

    भारतीय कृषि क्रांति से संबंधित प्रश्नोत्तर – 




BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!