Invention and inventors | प्रमुख वैज्ञानिक और उनके आविष्कार

 

Invention and inventors – प्रमुख वैज्ञानिक और उनके आविष्कार 

 

 

Invention and inventors, physics questions
Invention and inventors in hindi



 

प्रमुख वैज्ञानिक और उनके आविष्कार 

 
इस पोस्ट मे आपको प्रमुख वैज्ञानिक एवं उनके आविष्कार (Invention and inventors) के बारे में विवरण से बताया गया है ! मेरी तरफ से आपको मुख्य-मुख्य आविष्कार एवं आविष्कारक के बारे में इस पोस्ट से जानकारी प्राप्त हो जाएगी ! 
आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से प्रतियोगी परीक्षा में अवश्य फायदा मिलेगा !
 
 

 

➤ सर आइजैक न्यूटन 

 ब्रिटिश वैज्ञानिक जो महान गणितज्ञ, भौतिकविद  ज्योतिषविद  एवं दार्शनिक थे !

 न्यूटन ने सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम एवं गति के तीन नियम दिए !

 इनकी पुस्तक फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका 1687 में प्रकाशित हुई !

 गति का प्रथम नियम – जड़त्व का नियम – तब तक वस्तु उसी अवस्था में रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल ना लगे ! 

 गति का द्वितीय नियम – किसी भी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर उस पर लगाए गए बल के समानुपाती होती है तथा संवेग परिवर्तन आरोपित बल की दिशा में ही होता है ! बल की परिभाषा न्यूटन के गति के दूसरे नियम से प्राप्त हुई है ! – F = m x a 

 न्यूटन बल – एक किलोग्राम द्रव्यमान की वस्तु में 1 मीटर प्रति सेकण्ड स्क्वायर का त्वरण उत्पन्न कर दे ! 

 गति का तीसरा नियम – प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है ! संवेग संरक्षण का नियम इसी में सम्मिलित है !

 गुरुत्वाकर्षण बल – एक एक किलोग्राम की दो वस्तुओं को एक मीटर की दूरी पर रखा जाए तो इनके बीच 6. 67 x 10 ^ -11 का बल लगेगा !

हेनरी बैकरल

एक भेाैतिक शास्त्री वैज्ञानिक जिन्हें भौतिकी में नोबेल पुरस्कार भी मिला था !

इन्होंने मैरी क्यूरी और पियरे क्यूरी के साथ मिलकर रेडियो धर्मिता की खोज की थी !

 

मैरी स्कलाडोवका क्यूरी

 

एक भौतिकविद और रसायन शास्त्री महिला थी !

मैरी क्यूरी ने अपने पति के साथ मिलकर रेडियम की खोज की थी !

इनके पति का नाम पियरे क्यूरी था !

इन दोनों ने मिलकर पोलोनियम खोज 1898 में की थी !

मैरी को दो क्षेत्रों भौतिकी एवं रसायन में नोबेल पुरस्कार एक साथ मिला था ! ऐसा करने वाली ये पहली महिला थी !

मैरी क्यूरी व पियरे क्यूरी को रेडियोसक्रियता की खोज के कारण नोबेल पुरस्कार मिला था !

 

जैम्स चेडविक

 

एक ब्रिटिश वैज्ञानिक जो भौतिक शास्त्र के ज्ञाता और नोबेल पुरस्कार विजेता थे !

इन्होंने सन 1932 में परमाणु में आवेश रहित कण न्यूट्रॉन की खोज की थी !

निकोलस कोपरनिकस 

 ये एक खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे !

 निकोलस कोपरनिकस ने सबसे पहले ये बताया की पृथ्वी अंतरिक्ष के केंद्र में स्थित नहीं है !

 इससे पहले अरस्तु की अवधारणा के अनुसार पृथ्वी ब्रह्माण्ड का केंद्र थी !

 निकोलस कोपरनिकस  की ‘डी रिवोलुशन्स ‘ किताब जो 1530 में प्रकाशित हुई ! 

 इस किताब में निकोलस कोपरनिकस ने अंतरिक्ष के बारे में सात नियम दिए हैं !

सर थॉमस ग्रेशम 

 इन्होने ग्रेशम का नियम दिया ! 

 इस नियम का अर्थ – ‘यदि एक ही धातु के सिक्के एक ही अंकित मूल्य के विभिन्न तौल एवं धात्विक गुणधर्म के एक साथ ही प्रचलन में रहते हैं तो बुरा सिक्का अच्छे सिक्के को प्रचलन से निकाल बाहर करता है पर अच्छा कभी भी बुरे को प्रचलन से बाहर नहीं निकालता ‘

विलियम हार्वे 

 महान वैज्ञानिक जिन्होंने रक्त परिसंचरण की खोज की थी !  

 जिन्होंने बताया की नसें और धमनियां मिलकर एक अपना परिपथ बनाती है जो दिल से शुरू होकर वापस दिल तक जाता है !

एडवर्ड जेनर 

 एक महान चिकित्स्क जिन्होंने चेचक (Smallpox) के टीके का आविष्कार किया ! 

 इस टीके की वजह से आज दुनिया भर में इस महामारी से करोड़ों लोग मरने से बच रहे हैं !

चार्ल्स डार्विन

जैव उद्विकास एवं प्राकृतिक चयन से संबंधित चार्ल्स डार्विन के विचारों को डार्विनवाद कहा जाता है !

क्रम विकास के सिद्धांत (विकास का सिद्धांत) का प्रतिपादन भी चार्ल्स डार्विन ने किया था !

⇨ प्राकृतिक वर्ण का सिद्धांत भी चार्ल्स डार्विन ने दिया था !⇨ चार्ल्स डार्विन की सर्वाधिक प्रसिद्ध पुस्तक थी जिसका नाम था ओरिजन ऑफ स्पीसीज

(जीव जाती का उद्भव)

 

लैमार्क

 

लैमार्क का पूरा नाम जीन बैप्टिस्ट डी लैमार्क है !

विकासवाद का सिद्धांत जिन्हें लैमार्कवाद भी कहा जाता है   का प्रतिपादन भी लैमार्क ने ही किया था !

लैमार्क प्रथम वैज्ञानिक थे जिन्होंने कशेरुकी और अकशेरुकी जीवों में भेद किया था !

बायोलॉजी शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क ने ही किया था !

 

जोसेफ प्रिस्टले

 

एक महान रसायनज्ञ वैज्ञानिक जिन्होने ऑक्सीजन की खोज की थी !

जोसेफ प्रिस्टले ने 1767 में एक पुस्तक लिखी जिसका नाम था ‘ हिस्ट्री एन्ड प्रेजेंट स्टेट ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी ‘

 

विलहम कॉनरेड रॉटजन

 

इन्होने सन्न 1895 में एक्स रे की खोज की थी इस खोज के लिए इनको भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था !

 

अल्बर्ट आइंस्टीन 

 

 एक महान जर्मन वैज्ञानिक एवं विश्व प्रसिद्ध भौतिकविद थे ! 

⇨ आइंस्टीन ने प्रकाश विद्युत प्रभाव का सिद्धांत दिया था ! 

⇨ सापेक्षता और विशिष्ट आपेक्षिकता का सिद्धांत दिया ! द्रव्यमान ऊर्जा समीकरण  E = mc^ 2  दी ! 

⇨ अणुओं की ब्राउनियन गति का सिद्धांत भी इन्होने ही दिया था !

⇨ प्रकाश विद्युत् प्रभाव के लिए इनको भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1921 में मिला था ! 

⇨ इनको ये पुरस्कार 1922 में दिया गया !

⇨ अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु 18 अप्रैल 1955 को हुई !

 

अलेक्जेंडर फ्लेमिंग 

 

 ऐसे वैज्ञानिक जिन्होंने दुनिया की पहली एंटीबायोटिक (संक्रामक रोगों से लड़ने वाली ) पेनिसिलिन दवाई बनाई !

 पेनिसिलिन का आविष्कार अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1928  में किया था !

 पेनिसिलिन दवाई को फंफूद (कवक) से प्राप्त किया जाता है !

 फ्लेमिंग को पेनिसिलिन की खोज के लिए 1945 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था !

 

गैलीलियो 

 

 गैलीलियो का पूरा नाम गैलीलियो गैलिली है !

 गैलीलियो ने दूरबीन का आविष्कार किया था !

 इटली के पीसा में जन्मे ये महान भौतिकविद , खगोलविद और गणितज्ञ थे !

 इनको आधुनिक प्रायोगिक खगोलिकी का जनक कहा जाता है !

 

जॉन डॉल्टन 

 

 परमाणु का सिद्धांत, अनुपात का सिद्धांत, डाल्टनिज्म व डॉल्टन का नियम दिया था !

 

जोसेफ जॉन थॉमसन 

 

 थॉमसन ने इलेक्ट्रान की खोज 1897 में की थी !

 तरबूज या प्लम पुडिंग मोडल भी थॉमसन ने दिया था !

 

अर्नेस्ट रदरफोर्ड 

 

 रदरफोर्ड ने परमाणु के नाभिक की खोज 1911 में की थी !

 रदरफोर्ड ने बताया की इलेक्ट्रान नाभिक के चारों और अपनी एक कक्षा में तेज गति से घूमते रहते हैं !

 

रोबर्ट हुक 

 

 रोबर्ट हुक ने 1665 में कोशिका की खोज की थी !

 हुक का नियम भी रोबर्ट हुक ने दिया था जिसके अनुसार किसी वस्तु की लम्बाई में परिवर्तन, उस पर आरोपित बल के समानुपाती होता है !

 

आर्यभट्ट 

 

 आर्यभट्ट एक महान ज्योतिषविद और गणितज्ञ थे !

 आर्यभट्ट ने सर्वप्रथम यह सिद्ध किया की पृथ्वी अपने अक्ष (धुरी) पर घूमती है !

 आर्यभट्ट ने ही शून्य का आविष्कार किया और पाई का सिद्धांत भी दिया था !

 

चंद्रशेखर वेंकट रमन 

 

 सी वी रमन ने प्रकाश के प्रकीर्णन की खोज 28 फरवरी 1928 को की थी !

 इस खोज के सम्मान में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस  रूप में 1986 से लगातार मनाया जा रहा है !

 इस खोज को ही रमन प्रभाव के नाम से भी जाना जाता है !

 इस खोज के लिए 1930 में सी वी रमन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था !

 

 

हेनरी कैवेंडिश

 

वैज्ञानिक जिन्होंने हाइड्रोजन की खोज 1766 में  की थी !

हेनरी ने इसको ज्वलनशील वायु कहा था ! हाइड्रोजन नाम लैवोशिए ने दिया था !

 

ग्रेगर जॉन मेंडल 

 

मेंडल ने आनुवंशिकी की खोज की थी ! मेंडल को आनुवांशिकता का (जनक) जन्म दाता कहा जाता है !

मेंडल ने अपने प्रयोग मटर के दानों पर किए थे !

दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK 

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!