Atomic model in Hindi – परमाणु मॉडल हिंदी
![]() |
Atomic model related questions |
इस पोस्ट में रसायन विज्ञान के परमाणु संरचना टॉपिक के प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! यह परमाणु संरचना टॉपिक का पार्ट – 8 है ! जिसमे परमाणु संरचना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण 22 प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं ! आप इन सभी प्रश्नोत्तरों को एक बार जरूर पढ़े ! आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से कॉम्पिटिशन एग्जाम में अवश्य फायदा मिलेगा
परमाणु संरचना प्रश्नोत्तर पार्ट – 8
1. इलेक्ट्रॉन धन आवेशित गोले में तरबूज के बीज की भाँति धँसे हैं यह बताया था ?
Ans – थॉमसन के परमाणु मॉडल ने
2. थॉमसन के परमाणु मॉडल की कमियों को दूर करने के लिए आया था ?
Ans – रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
3. परमाणु के भीतर का अधिकतर भाग खाली होता है यह बतलाया था ?
Ans – रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल ने
4. रदरफोर्ड की कमियों को दूर करने के लिए मॉडल आया था ?
Ans – नील्स बोर का परमाणु मॉडल
5. इलेक्ट्रॉन निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगाते हैं यह बताया था ?
Ans – नील्स बोर ने
6. नील्स बोर ने किस सिद्धांत का सहारा लेकर अपना बोर सिद्धांत प्रतिपादित किया था ?
Ans – क्वांटम सिद्धांत का
7. क्वांटम सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ?
Ans – मैक्स प्लांक ने
8. इलेक्ट्रॉन निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगाते हैं तो उर्जा का विकिरण नहीं होता है यह बताया था ?
Ans – नील्स बोर के परमाणु मॉडल ने
9. इलेक्ट्रॉन जिन कक्षाओं या कोशों में चक्कर लगाते हैं उनको कहा गया ?
Ans – ऊर्जा स्तर
10. इलेक्ट्रॉन की कक्षाओं या कोशों को दर्शाया जाता है ?
Ans – K, L, M, N व 1, 2, 3, 4 से
परमाणु संरचना (परमाणु नाभिक) प्रश्नोत्तर पार्ट – 9
परमाणु संरचना प्रश्नोत्तर पार्ट – 1
परमाणु संरचना (परमाणु नाभिक) प्रश्नोत्तर पार्ट – 9
परमाणु संरचना प्रश्नोत्तर पार्ट – 1
11. कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों के वितरण के लिए नियम दिए थे ?
Ans – नील्स बोर व बरी ने
12. नील्स बोर व बरी के इन नियमों को किस नाम से जाना जाता है ?
Ans – बोर – बरी स्कीम
13. किसी कक्षा में अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या को ज्ञात किया जाता है ?
Ans – 2n^2 से
14. 2n^2 में “n” का अर्थ है ?
Ans – कक्षा संख्या या ऊर्जा स्तर
15. पहले कोश या कक्षा को परिभाषित किया जाता है ?
Ans – K से
16. पहले कोश या कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होगी ?
Ans – 2×1^2 = 2 या K = 2
17. दूसरे कोश या कक्षा को परिभाषित किया जाता है ?
Ans – L से
18. दूसरे कोश या कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होगी ?
Ans – 2×2^2 = 8 या L = 8
19. तीसरे कोश या कक्षा को परिभाषित किया जाता है ?
Ans – M से
20. तीसरे कोश या कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होगी ?
Ans – 2×3^2 = 18 या M = 18
21. चौथे कोश या कक्षा को परिभाषित किया जाता है ?
Ans – N से
22. चौथे कोश या कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होगी ?
Ans – 2×4^2 = 32 या N = 32
pH स्केल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर –
BEST OF LUCK