Kingdom animalia – जन्तु जगत

 



 

Kingdom animalia – जन्तु जगत

 

 

arthropoda, phylum arthropoda, classification of kingdom animalia
Kngdom Animalia questions

 

दोस्तों जीव एवं पादप विज्ञान को पांच जगत (मोनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लाण्टी और एनिमिलिया) में बांटा गया है ! इन पांचों जगत से संबन्धित जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर थे वो आपको मैंने अलग – अलग पार्ट में पहले से उपलब्ध करवा दिए हैं आप उन्हें एक बार अवश्य देखें !
इस पोस्ट में आपको किंगडम एनिमीलिया के महत्वपूर्ण 30 प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! एनिमीलिया किंगडम का यह पार्ट – 2 है ! आशा करता हूँ आपको इस पोस्ट से जरूर फायदा मिलेगा !

 

जन्तु जगत प्रश्नोत्तर – 2 

 

1. प्राणी जगत का सबसे बड़ा संघ कौनसा है ?

 

    Ans – आर्थोपोडा संघ

    2. कीट (insects) जगत किसमें आता है ?
    Ans – आर्थोपोडा संघ में
 
    3. आर्थोपोडा संघ के प्राणियों का परिसंचरण किस प्रकार का होता है ?
    Ans – खुला परिसंचरण
 
    4. खुला परिसंचरण क्या है ?
    Ans – रक्त का बहाव हृदय से खुले रूप में सीधा बाहर भेजा जाता है
 
    5. आर्थोपोडा संघ में नर व मादा होते है ?
    Ans – अलग – अलग
 
    6. संघ आर्थोपोडा के आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट है ?
    Ans – एपिस (मधुमक्खी), बॉम्बिक्स (रेशम कीट), लैसिफर (लाख कीट)
 
    7. संघ आर्थोपोडा के रोगवाहक कीट के उदाहरण है ?
    Ans – एनाफिलीज, क्यूलेक्स तथा एडीज (मच्छर)
 
    8. संघ आर्थोपोडा के अन्य उदाहरण है ?
    Ans – युथपिड़क टिड्डी (लोकस्टा), राज कर्कट (किंग क्रेब)
 
    9. ड्रेगन फ्लाय, बिच्छू, तिलचट्टा, झींगा, केकड़ा, सिल्वर फिश आदि किस संघ के अन्तर्गत आते है ?
    Ans – आर्थोपोडा संघ में
 
   10. प्राणी जगत (एनीमल किंगडम) का दूसरा सबसे बड़ा संघ है ?
 
   11. रेती जिव्हा किस संघ के प्राणियों में पायी जाती है ?
    Ans – मोलस्का संघ के
 
   12. मुंह में भोजन करने हेतु रेती के समान घिसना कहलाता है ?
    Ans – रेती जिव्हा
 
   13. मोलस्का संघ के प्राणी होते है ?
   Ans – कोमल शरीर वाले
 
   14. मोलस्का संघ के प्राणियों का ऊपर का कवच बना होता है ?
    Ans – कठोर कैल्शियम का
 
   15. मोलस्का संघ के उदाहरण है ?
    Ans – पाइला (सेब घोंघा), पिंकटाडा (मुक्ता शुक्ति), सीपिया (कटलफिश), ऑक्टोपस (बेताल मछली) एप्लाइसिया (समुद्री खरगोश)
 
   16. किस संघ के प्राणियों का शरीर शूलयुक्त होता है ?
   Ans – एकाइनोडर्मेटा
 
   17. एकाइनोडर्मेटा संघ के सभी प्राणी होते है ?
   Ans – समुद्री
 
   18. एकाइनोडर्मेटा संघ के उदाहरण है ?
   Ans – एस्टेरियस (तारा मीन), एकाइनस (समुद्री – अर्चिन),  एंटीडोन (समुद्री लिली), ओफ़ीयुरा (भंगुर तारा)
 
   19. संघ हेमिकार्डेटा (अर्धरज्जुकी) किस प्रकार के प्राणी है ?
   Ans – कृमि के समान समुद्री जीव
 
   20. संघ हेमिकार्डेटा के प्राणियों का शरीर होता है ?
   Ans – बेलनाकार
 
   21. संघ हेमिकार्डेटा के प्राणियों का परिसंचरण किस प्रकार का होता है ?
   Ans – बंद परिसंचरण
 
   22. बंद परिसंचरण क्या है ?
   Ans – हृदय से रक्त का बहाव वाहिकाओं के द्वारा होता है
 
   23. संघ हेमिकार्डेटा के उदाहरण है ?
   Ans – बैलेनोग्लोसस, सैकोग्लोसस
 
   24. संघ कार्डेटा (रज्जुकी) में किस प्रकार का परिसंचरण होता है ?
   Ans – बंद परिसंचरण
 
   25. संघ कार्डेटा को कितने उपसंघों में बांटा गया है ?
   Ans – तीन उपसंघों में
 
   26. संघ कार्डेटा के तीन उपसंघ है ?
   Ans – 1. यूरोकार्डेटा, 2. सेफैलोकार्डेटा, 3. वर्टिब्रेटा
 
   27. यूरोकार्डेटा और सेफैलोकार्डेटा को सामान्यत: कहा जाता है ?
   Ans – प्रोटोकॉर्डेटा
 
   28. यूरोकार्डेटा और सेफैलोकार्डेटा के सभी प्राणी है ?
   Ans – समुद्री प्राणी
 
   29. यूरोकार्डेटा के उदाहरण है ?
   Ans – एसिडीया, सैल्पा, डोलिओलम
 
   30. सेफैलोकार्डेटा का उदाहरण है ?

   Ans – ब्रैंकिओस्टोमा


दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

1 thought on “Kingdom animalia – जन्तु जगत”

Leave a Comment

error: Content is protected !!