Human digestive system – मानव पाचन तंत्र

 

Human digestive system – मानव पाचन तंत्र

 

 

digestive system questions in hindi, biology questions in hindi, digestive system quiz
Human digestive system




दोस्तों मानव पाचन तंत्र जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से अक्सर कॉम्पिटिशन एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं ! इस पोस्ट में आपको मानव पाचन तंत्र का भाग – 2 के महत्वपूर्ण 25 प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! पाचन तंत्र के हर भाग को आसान और सरल भाषा में बताने की पूरी कोशिश की है !

आशा करता हूँ आप इस पोस्ट से पाचन तंत्र के बारे में अवश्य जानेंगे !



पाचन तंत्र प्रश्नोत्तर भाग – 2 

 

 

    1. जीभ की ऊपरी सतह पर उभार के रूप में पाए जाते है ?
    Ans – पिप्पल (पैपिला)

    2. जीभ की कुछ पैपिला के ऊपर ही पायी जाती है ?
    Ans – स्वाद कलिकाए

    3. मुखगुहा (Oral cavity) किसके अंदर खुलती है ?
    Ans – ग्रसनी में

    4. ग्रसनी का पाचन तंत्र में क्या महत्त्व है ?
    Ans – भोजन एवं वायु का परिवहन मार्ग

    5. भोजन को निगलते समय श्वासनली में भोजन को जाने से कौन रोकता है ?
    Ans – घांटी ढकन
    6. भोजन किसके ऊपर से होकर गुजरता है ?
    Ans – घांटी द्वार (glottis)

    7. घांटी ढकन कहाँ लगा होता है ?
    Ans – श्वासनली के मुख पर (घांटी द्वार पर)

    8. ग्रसनी के मुख्यत: कितने भाग होते है ?
    Ans – तीन

    9. ग्रसनी के तीन भाग है ?
    Ans – नासाग्रसनी, मुखग्रसनी और कन्ठग्रसनी

   10. ग्रासनली या ग्रसिका का कार्य है ?

   11. ग्रासनली की बनावट होती है ?
   Ans – पतली लम्बी नली के समान

   12. ग्रासनली भोजन किस प्रक्रिया के माध्यम भोजन को आमाशय तक पहुँचाने का काम करती है ?
   Ans – क्रमानुकुंचन

   13. आहारनाल (Alimentary canal) का सर्वाधिक चौड़ा भाग कौनसा होता है ?
   Ans – आमाशय

   14. आमाशय की बनावट किस प्रकार की होती है ?
   Ans – J आकार का थैलीनुमा

   15. भोजन को यांत्रिक रूप से पीसने व रासायनिक पाचन में मदद करता है ?
   Ans – आमाशय

   16. अम्लीय वातावरण और पाचक रस किसमें पाए जाते है ?
   Ans – आमाशय में

   17. आमाशय को कितने भागों में बांटा गया है ?
   Ans – तीन भागों में

   18. आमाशय के मुख्य तीन भाग है ?
   Ans – 1. कार्डियक या जठरागम भाग 2. फंडिस भाग 3. जठरनिर्गम भाग

   19. कार्डियक या जठरागम भाग कौनसा होता है ?
   Ans – जो ग्रासनलिका अवरोधनी द्वारा ग्रासनली से जुड़ा होता है
   20. आमाशय के बीच का भाग कहलाता है ?
   Ans – फंडिस भाग

   21. छोटी आंत में निकास होता है उसको कहा जाता है ?
   Ans – जठरनिर्गम भाग

   22. आहारनाल की सबसे लम्बी नलिका कौनसी होती है ?
   Ans – छोटी आंत

   23. छोटी आंत की सामान्यत: लम्बाई होती है ?
   Ans – 6.25 मीटर

   24. मानव शरीर में भोजन का सर्वाधिक पाचन एवं अवशोषण (Absorption) किसमें होता है ?
   Ans – छोटी आंत में

   25. छोटी आंत मानव शरीर में किस रूप में पायी जाती है ?

   Ans – कुण्डलित रूप में 



दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!