Enzymes in the digestive system – पाचन तंत्र में एंजाइम

 

Enzymes in the digestive system – पाचन तंत्र में एंजाइम

 

 

enzyme questions, biology questions in hindi, digestive system quiz in hindi
Enzymes questions in Hindi



दोस्तों मानव पाचन तंत्र जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से अक्सर कॉम्पिटिशन एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं ! इस पोस्ट में पाचन तंत्र में एंजाइम से संबंधित महत्वपूर्ण 25 प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! पाचन तंत्र के हर भाग को आसान और सरल भाषा में बताने की पूरी कोशिश की है !

आशा करता हूँ आप इस पोस्ट से पाचन तंत्र के बारे में अवश्य जानेंगे !




एंजाइम से संबंधित प्रश्नोत्तर 

 
 

1. प्रोएंजाइम पेप्सिनोजेन HCL के सम्पर्क में आने पर किसमें परिवर्तित हो जाता है ?

Ans – पेप्सिन में


      2. पेप्सिन एंजाइम किसमें पाया जाता है ?
       Ans – आमाशय की जठर ग्रन्थियों में

      3. जठर ग्रन्थियों के एंजाइम का कार्य स्थल कौनसा होता है ?
       Ans – आमाशय

      4. जठर ग्रन्थियों (Gastric gland) के एंजाइमों की प्रकृति होती है ?
       Ans – अम्लीय

      5. पेप्सिन (Pepsin) एंजाइम प्रोटीन को किसमें बदल देता है ?
       Ans – पेप्टोंस या पेप्टाइड में

      6. नवजात बच्चों के जठर रस में कौनसा एंजाइम पाया जाता है ?
       Ans – रेनिन

      7. रेनिन एंजाइम केसिन को किसमें बदल देता है ?
       Ans – पैराकैसीन में

      8. रेनिन एंजाइम किसको पचाने में सहायक होता है ?
       Ans – दूध के प्रोटीन को

      9. जठर ग्रन्थियाँ कम मात्रा में कौनसा एंजाइम स्रावित करती है ?
       Ans – लाइपेज

     10. अग्नाश्य (Pancreas) ग्रंथि में कौन कौन से एंजाइम पाए जाते है ?
      Ans – ट्रिप्सिनोजन, काइमोट्रिप्सिनोजन, प्रोकार्बोक्सीपेप्टिडेस, एमाइलेज, न्युक्लिएज एंजाइम

      यकृत एवं पित्ताशय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

     11. अग्नाशय ग्रन्थि किस प्रकार की ग्रन्थि है ?
      Ans – विषम स्रावी ग्रन्थि

     12. बाह्य और आंतरिक स्राव वाली ग्रन्थि कौनसी है ?
      Ans – अग्नाशय ग्रन्थि

     13. अग्नाशय ग्रंथियों के एंजाइम का कार्य स्थल कौनसा होता है ?
      Ans – छोटी आंत

     14. अग्नाशय ग्रंथियों के एंजाइमों की प्रकृति होती है ?
      Ans – क्षारीय

     15. एमाइलेज एंजाइम अग्नाशय ग्रंथि में स्टार्च को किसमें बदलता है ?
      Ans – माल्टोज में

     16. ट्रिप्सिन और काइमोट्रिप्सिनोजन एंजाइम प्रोटीन को किसमें बदल देता है ?
      Ans – पेप्टाइड में

     17. प्रोकार्बोक्सीपेप्टिडेस एंजाइम पेप्टाइड को किसमें बदल देता है ?
      Ans – अमीनो अम्ल में

     18. लाइपेज एंजाइम वसा (Fat) को किसमें बदल देता है ?
      Ans – मोनोग्लिसराइड वसीय अम्ल में

     19. न्युक्लिएज एंजाइम DNA व RNA को किसमें बदल देता है ?
      Ans – न्यूक्लिओटाइड में

     20. छोटी आंत की भित्ति में स्थित ग्रन्थियों में कौनसे एंजाइम पाए जाते है ?
      Ans – माल्टेज, लैक्टेज, सुक्रेज, लाइपेज, न्युक्लिएजेज, न्यूक्लिओटाइडेज, डाइपेप्टाइडेज, फोस्फेटेज

     21. माल्टेज एंजाइम माल्टोज को बदल देता है ?
      Ans – ग्लूकोज + ग्लूकोज में

     22. लैक्टेज एंजाइम लैक्टोज को बदल देता है ?
      Ans – ग्लूकोज + गैलेक्टोज में

     23. सुक्रेज एंजाइम सुक्रोज को बदल देता है ?
      Ans – ग्लूकोज + फ्रक्टोज में

     24. न्युक्लिएजेज एंजाइम न्यूक्लिक अम्ल को बदल देता है ?
      Ans – न्यूक्लिओटाइड में

     25. न्यूक्लिओटाइडेज एंजाइम न्यूक्लिओटाइ को बदल देता है ?
      Ans – न्यूक्लिओसाइड व फास्फेट में

     26. डाइपेप्टाइडेज एंजाइम डाइपेप्टाइड को बदल देता है ?

      Ans – अमीनो अम्ल न्यूक्लिओसाइड में 

दोस्तों हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी एक बार अवश्य बताएं ! विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण questions and quiz आपको हमारी इस वेबसाइट पर मिलेंगे !
Science quiz के लिए आप हमारे Facebook page को भी Follow कीजिए !
 
 
Follow on Facebook Page – Click Here

 

BEST OF LUCK

 

 

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!