Digestive system – पाचन तंत्र

 

Digestive system –  पाचन तंत्र

 



दोस्तों मानव पाचन तंत्र जीव विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से अक्सर कॉम्पिटिशन एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं ! इस पोस्ट में आपको मानव पाचन तंत्र का भाग – 4 के महत्वपूर्ण 25 प्रश्नोत्तर उपलब्ध करवाए गए हैं ! पाचन तंत्र के हर भाग को आसान और सरल भाषा में बताने की पूरी कोशिश की है !
आशा करता हूँ आप इस पोस्ट से पाचन तंत्र के बारे में अवश्य जानेंगे !

पाचन तंत्र प्रश्नोत्तर भाग – 4 

 
 
 

1. भोजन को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ?

Ans – पाचन ग्रन्थियों की


    2. भोजन का पाचन किस प्रकार की क्रिया है ?
    Ans – यांत्रिक एवं रासायनिक क्रिया

    3. मानव में लार का निर्माण करने वाली ग्रंथियाँ कितने प्रकार की होती है ?
    Ans – तीन प्रकार की

    4. दाँत और जीभ भोजन को चबाने और मिलाने का काम किसकी मदद से करते है ?
    Ans – लार की

    5. लार ग्रंथियों के तीन प्रकार है ?
    Ans – 1. कर्णपूर्व ग्रन्थि 2. अधोजिव्हा ग्रन्थि 3. अधोजंभ ग्रन्थि

    6. कान के निचे की ओर गाल में कौनसी ग्रन्थि पाई जाती है ?
    Ans – कर्णपूर्व ग्रन्थि

    7. निचले जबड़े में कोनसी ग्रन्थि पाई जाती है ?
    Ans – अधोजंभ या अवचिबुकिय ग्रन्थि

    8. जीभ के नीचे कौनसी लार ग्रन्थि पाई जाती है ?
    Ans – अधोजिव्हा ग्रन्थि

    9. तीनों ग्रंथियों से बनने वाली लार कहाँ पहुँचती है ?

   10. लार ग्रंथि में कौनसा एंजाइम पाया जाता है ?
    Ans – एमाइलेज या टायलिन

   11. जल में अविलेय जटिल व बड़े अणुओं को सरल व पोषक अणुओं में परिवर्तित करना कार्य है ?
    Ans – एंजाइम का

   12. एमाइलेज स्टार्च को किसमें बदलता है ?
   Ans – माल्टोज में

   13. एंजाइम एमाइलेज का pH मान कितना होता है ?
   Ans – 6.8 (लगभग उदासीन)

   14. कितने प्रतिशत स्टार्च को एमाइलेज के माध्यम से माल्टोज में बदल दिया जाता है ?
   Ans – 30%

   15. जठर ग्रंथियाँ कहाँ पाई जाती है ?
   Ans – अमाशय की म्यूकोसा परत में

   16. जठर ग्रन्थियों में कितने प्रकार की कोशिकाएं पायी जाती है ?
   Ans – तीन प्रकार की

   17. जठर ग्रंथि में तीन प्रकार की कोशिका है ?
   Ans – 1. पेप्टिक या मुख्य कोशिका 2. ऑक्सींटिक या भित्तीय कोशिका 3. म्यूकस कोशिका

   18. प्रोएंजाइम पेप्सिनोजेन और प्रोरेनिन का स्राव कौनसी कोशिका करती है ?
   Ans – पेप्टिक कोशिका

   19. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और नैज कारक का स्राव जठर ग्रंथि की कौनसी कोशिका करती है ?
   Ans – ओक्सिंटिक कोशिका

   20. नैज कारक क्या है ?
   Ans – कासल्स इन्ट्रिंसिक फैक्टर

   21. नैज कारक किसके लिए आवश्यक है ?
   Ans – विटामिन B12 के अवशोषण के लिए

   22. म्यूकस कोशिका किसका स्राव करती है ?
   Ans – म्यूकस का

   23. म्यूकस क्या है ?
   Ans – यह एक ग्लाइकोप्रोटीन है

   24. आमाशय में अम्ल के उदासीनीकरण में मदद कौन करता है ?
   Ans – म्यूकस

   25. भोजन का अम्लीय जठर रस से पूरी तरह मिल जाना कहलाता है ?

   Ans – काइम




BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!