Cancer | human diseases Q & A – कैंसर | मानव रोग प्रश्नोत्तर

 

Cancer | human diseases Q & A – कैंसर | मानव रोग प्रश्नोत्तर 

 
 

 

cancer, leukemia, human health and diseases,
Cancer Disease questions

 

दोस्तों इस पोस्ट में मुख्य रूप से Cancer (कैंसर) रोग के प्रश्नोत्तर दिए गए हैं ! मानव रोग से सम्बन्धित ही कुछ अन्य Questions भी दिए गए हैं ! 
मानव रोग टॉपिक का यह पार्ट – 5 है जिसमे 40 Question and Answer दिए गए हैं ! इससे पहल मैंने 4 पार्ट के प्रश्नोत्तर डाल दिए हैं आप उन्हें भी एक बार अवश्य देखें ! 
मेरी तरफ से मैं पार्ट वाइज मानव रोग टॉपिक के सारे प्रश्नोत्तर आपको उपलब्ध करवाने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ !

आशा करता हूँ अगर आप अपनी Study के प्रति गंभीर हैं तो आपको मेरी इस पोस्ट से एग्जाम में अवश्य फायदा मिलेगा !

कैंसर एवं अन्य मानव रोग प्रश्नोत्तर 

 

    1. कैंसर रोग को कहा जाता है ?
 
    Ans – कर्क रोग (असंक्रामक रोग)

    2. कैंसर का उपचार किस रेडियो आइसोटोप द्वारा किया जाता है ?
 
    Ans – कोबाल्ट -60
 
    3. ब्लड कैंसर को कहा जाता है ?

 

 

 

    Ans – ल्यूकोमिया

 

 

 

    4. कैंसर से लड़ने के लिए कोनसी मछली उपयोगी है ?
 
    Ans – तारा मछली
 
    5. कैंसर के उत्तकों की जाँच के लिए की जाती है ?
 
    Ans – बायोप्सी
 
    6. कैंसर रोग कितने प्रकार का होता है ?
 
    Ans – चार
 
    7. कैंसर रोग के प्रकार है ?
 
    Ans – कार्सिनोमास, लिम्फोमास, लूकीमियास, सार्कोमास
 
    8. कार्सिनोमास कैंसर की उतप्ति होती है ?
 
    Ans – उपकला उत्तकों से
 
    9. लिम्फोमास कैंसर होता है ?
 
    Ans – लसिका की गाँठों एवं प्लीहा में
 

 

    10. ल्यूकीमियास कैंसर होता है ?
 

    Ans – ल्यूकोमाइट में असामान्य वृद्धि से

 
 
 
    11. सार्कोमास कैंसर होता है ?
 
    Ans – संयोजी उत्तक, अस्थियों एवं पेशियों में
 

 

    12. रेडियो सक्रिय स्ट्रॉन्शियम -90 के कारण कौनसा कैंसर होता है ?
 
    Ans – अस्थि कैंसर
 
    13. कैंसर कोशिकाओं में अनियमित वृद्धि को कहा जाता है ?
 
    Ans – ट्यूमर (अर्बुद)
 
    14. ट्यूमर के प्रकार होते है ?
 
    Ans – दो 1. सुदम (बिनाइन) 2. दुर्दम (मैलिग्नेंट)
 
    15. मानव शरीर में तेजी फैलने वाला और सामान्य ऊतकों पर हमला करता है ?
 
    Ans – दुर्दम (मैलिग्नेंट)   अर्बुद
 
    16. कैंसर उत्पन्न करने वाले वायरस कहलाते है ?
 
    Ans – ओंकोजेनिक वायरस
 
    17. ओंकोजेनिक वायरस के अंदर जो जीन होते है वो कहलाते है ?
 
    Ans – वायरल ओंकोजीन
 
    18. आन्तरिक अंगो में कैंसर का पता लगाने के लिए की जाती है ?
 
    Ans – रेडीयोग्राफी
 
    19. कैंसर उपचार के लिए की जाती है ?
 
    Ans – कोबाल्ट कीमोथैरेपी
 
    20. कैंसर का अध्यन किया जाता है ?
 
    Ans – ऑन्कोलॉजी में
 

21. एथिरोस्क्लेरोसिस रोग होने का कारन है ?

 

    Ans – धमनी की दिवार पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने से
 
    22. एथिरोस्क्लेरोसिस रोग से किस रोग की होने की होने सम्भावना बढ़ जाती है ?
 
    Ans – हृदय घात
 
    23. पक्षाघात या लकवा होने का कारण है ?
 
    Ans – मस्तिष्क को अपर्याप्त मात्रा में रक्त मिलना
 
    24. साइजोफ्रेनिया रोग किस प्रकार का रोग है ?
 
    Ans – मानसिक रोग
 
    25. साइजोफ्रेनिया रोग के व्यक्ति में लक्षण है ?
 
    Ans – कल्पना को सत्य समझना
 
    26. मिर्गी रोग किससे सम्बंधित है ?
 
    Ans – मस्तिष्क से
 
    27. मिर्गी रोग को कहा जाता है ?
 
    Ans – अपस्मार रोग (Epilepsy)
 
    28. बर्ड फ्लू रोग का मुख्य वायरस है ?
 
    Ans – 5N1
 
    29. बर्ड फ्लू रोग किसके माध्यम से फैलता है ?
 
    Ans – मुर्गी और प्रवासी पक्षी
 
    30. बर्ड फ्लू वायरस को ओर किस नाम से जाना जाता है ?
 
    Ans – एवियन फ्लू
 
    31. SARS रोग का पूरा नाम क्या है ?
 
    Ans – सीवियर एक्यूट रिस्पेरेटरी सिंड्रोम
 
    32. SARS रोग किस प्रकार का रोग है ?
 
    Ans – वायु जनित (संक्रामक)
 
    33. SARS रोग के लक्षण किस रोग के लक्षण के समान होते है ?
 
    Ans – फ्लू 
 
    34. जापानी इंसेफेलाइटिस रोग किसके द्वारा होता है ?
 
    Ans – क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छर के काटने से
 
    35. स्वाइन फ्लू रोग को फ़ैलाने वाला वायरस है ?
 
    Ans – एन्फ्लूएंजा H1N1
 
    36. स्वाइन फ्लू रोग के लक्षण है ?
 
    Ans – जुकाम, अचानक बुखार, बार बार उल्टी दस्त
 
    37. स्वाइन फ्लू रोग है ?
 
    Ans – वायुजनित (संक्रामक)
 
    38. स्वाइन फ्लू रोग हो सकता है ?
 
    Ans – संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क से
 
    39. स्वाइन फ्लू रोग का उपचार है ?
 
    Ans – टेमी फ्लू दवाई और मास्क का प्रयोग
 
    40. कैंसर रोग के समय मानव शरीर में होता है ?
 

    Ans – अनियंत्रित एवं अनियमित कोशिका विभाजन





BEST OF LUCK

मैं सुनील सुथार ! मेरी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है ! इस प्लेटफॉर्म से आपको सामान्य विज्ञान (Biology, Physics, Chemistry & Botany) से संबंधित टॉपिक वाइज स्टडी मैटीरियल प्राप्त होगा जो सभी प्रकार के Competition Exams लिए उपयोगी रहेगा !

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!